Breaking News

बिसौली: बिजली संकट से जूझ रहे किसानों को लेकर सपा नेता सतीश प्रेमी ने एक्सियन को सौंपा ज्ञापन, सुधार की मांग।

बिसौली: बिजली संकट से जूझ रहे किसानों को लेकर सपा नेता सतीश प्रेमी ने एक्सियन को सौंपा ज्ञापन, सुधार की मांग।

आई एम खान 

बिसौली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट से बेहाल किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की जोरदार मांग उठाई।

सपा नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है। गांवों में हो रही अघोषित और लगातार बिजली कटौती के कारण किसानों के निजी नलकूप बंद पड़े हैं, जिससे वे समय पर अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई बाधित होने से किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

मुलाकात के दौरान उन्होंने ग्राम भगतपुर में करंट लगने से भैंसों की मौत के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की बात कही। इसके साथ ही ग्राम अखतरा, एत्मादपुर रमपुरा और करनपुर आदि गांवों में खराब विद्युत आपूर्ति को तुरंत सुधारने तथा जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर कल्याण सिंह यादव, पंकज यादव, गौरव प्रधान, सुबोध कुमार, राकेश यादव, कैलाश यादव, महिपाल और प्रकाश प्रजापति सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!