Breaking News

बिसौली: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बिसौली: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। उपजिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने बुधवार को तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूरदराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान मन्नूनगर निवासी विशाल पुत्र रग्घू ने उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि श्यामपुर निवासी जसवंत द्वारा गाटा संख्या 169 की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के साथ नायब तहसीलदार मो. हारिस खान भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!