Breaking News

बिसौली: सपा नेता ब्रजेश यादव के पिता के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया दुख, अहमदगंज पहुँचकर बँधाया ढाँढस।

सपा नेता ब्रजेश यादव के पिता के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया दुख, अहमदगंज पहुँचकर बँधाया ढाँढस।

आई एम खान

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज में समाजवादी पार्टी के नेता ब्रजेश यादव के पिता पृथ्वीपाल सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद समाचार को सुनकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी बीते दोपहर बाद गांव अहमदगंज पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और पीड़ित परिवार का दुख साझा किया।

​सतीश प्रेमी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी और साथी उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों से काफी देर तक बातचीत की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से कल्याण सिंह यादव, एडवोकेट विवेक यादव, बबलेश यादव, कपिलदेव, प्रकाश प्रजापति, जयवीर सिंह, हरपाल सिंह और सत्यराम सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति देने की कामना की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!