Breaking News

मिशन शक्ति 5.0: बिसौली में महिलाओं और छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन और नए कानूनों की दी जानकारी।

मिशन शक्ति 5.0: बिसौली में महिलाओं और छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन और नए कानूनों की दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम की महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका और महिला आरक्षी कृष्णा ने रामलीला मैदान के समीप स्कूली छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर नए कानूनों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

​महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने संवाद के दौरान महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे समाज की इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट हों और किसी भी खतरे के समय पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें। इस दौरान सुरक्षा उपायों और साइबर अपराधों से बचने के तरीकों पर विशेष चर्चा की गई ताकि महिलाएं डिजिटल युग में स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!