Breaking News

बिसौली: आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का बिसौली में जोरदार अभिनंदन, पीठाधीश्वर ने दी सनातन धर्म की सीख।

आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का बिसौली में जोरदार अभिनंदन, पीठाधीश्वर ने दी सनातन धर्म की सीख।

आई एम खान 

बिसौली। पावन तीर्थ स्थल आदि कैलाश की दिव्य यात्रा और दर्शन कर वापस लौटे क्षेत्र के श्रद्धालुओं का बालाजी बलदेवधाम गुधनी में भव्य स्वागत किया गया। धाम परिसर पहुंचने पर कैलाशी आशीष, कैलाशी लखन शर्मा और कैलाशी दया मिश्रा का बलदेवधाम परिवार और स्थानीय भक्तों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच तीनों यात्रियों पर जमकर पुष्प वर्षा की, उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और श्री हनुमान जी महाराज का स्मृति स्वरूप पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस विशेष आध्यात्मिक स्वागत समारोह के अवसर पर पूज्य गुरुदेव पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदि कैलाश की अलौकिक और दिव्य महिमा का बेहद सुंदर व भक्तिमय वर्णन किया। गुरुदेव ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के महत्व को समझाया और जीवन में भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से सपा नेता आकाश मिश्रा, सुमित शर्मा और हिमांशु उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भक्तजन मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!