Breaking News

बिसौली में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गौशाला और अंत्येष्टि स्थल की भूमि भूमाफियाओं से मुक्त।

बिसौली में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गौशाला और अंत्येष्टि स्थल की भूमि भूमाफियाओं से मुक्त।

आई एम खान 

बिसौली। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी के कड़े निर्देशों पर बिसौली तहसील प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत फैजगंज में भूमाफियाओं के अवैध कब्जों को ढहा दिया। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भारी विरोध के बीच अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया।

प्रशासनिक टीम ने फैजगंज बेहटा पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से नगर पंचायत फैजगंज में गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए आरक्षित गाटा संख्या 20 तथा नगर पंचायत की अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत प्रस्तावित गाटा संख्या 740 की भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया। इन बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा पिछले काफी समय से अवैध तरीके से कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस ऐतिहासिक कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी के साथ ही लेखपाल प्रताप सिंह, लोकपाल और मोहित शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!