Breaking News

बिसौली: समर कैंप में बच्चों ने दिखाई सृजन शक्ति, कैनवास पर उकेरी अपनी कल्पना।

बिसौली: समर कैंप में बच्चों ने दिखाई सृजन शक्ति, कैनवास पर उकेरी अपनी कल्पना।

आई एम खान 

बिसौली। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘महिला समृद्धि’ संस्था द्वारा एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों ने न केवल रचनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण लिया, बल्कि अपने हाथों से आकर्षक कलाकृतियां भी तैयार कीं। अनुभवी प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में नन्हें प्रतिभागियों ने पेंसिल शेडिंग और स्केचिंग की विभिन्न बारीकियों को गहराई से समझा और अपनी सुंदर कल्पनाओं को कागज पर उतारा।

स्केचिंग के साथ-साथ बच्चों को रचनात्मक हस्तशिल्प, योग और मानसिक विकास से जुड़ी अन्य रोचक गतिविधियों में भी शामिल किया गया। संस्था की संयोजिका कंचन सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया से दूर रखना है, ताकि वे अपनी कलात्मक क्षमता को पहचान सकें। उन्होंने बताया कि रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

शिविर के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे-मुन्नों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय एवं शिखा वार्ष्णेय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

पटियाली: बहोरा से सनोड़ी खास मार्ग बदहाल, 7 किमी के रास्ते पर जान जोखिम में डालकर चल रहे वाहन।

पटियाली: बहोरा से सनोड़ी खास मार्ग बदहाल, 7 किमी के रास्ते पर जान जोखिम में …