Breaking News

बिसौली: डिजिटल क्रांति के साथ बिसौली में जनगणना 2027 का आगाज: प्रगणकों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण।

डिजिटल क्रांति के साथ बिसौली में जनगणना 2027 का आगाज: प्रगणकों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी जनगणना 2027 को आधुनिक और डिजिटल रूप देने के लिए नगर पालिका सभागार में पहले चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मकान सूचीकरण और गणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों को जनगणना की बारीकियों और डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन करने के तरीकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण केंद्र पर मुख्य प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल और प्रवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के इतिहास में यह पहली बार है जब पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल मोड पर आधारित होगी। प्रगणक अब कागजों के बजाय सीधे मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा फीड करेंगे। पहले चरण में मुख्य रूप से मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही, इस बार आम जनता के लिए ‘स्वगणना’ (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे और बाद में प्रगणक उनके घर जाकर केवल उसका सत्यापन करेंगे।

पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी रवि यादव के कुशल पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता और डेटा की सटीकता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जनगणना सहायक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक रस्तोगी, शरजना मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, हरपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, भिवानी शर्मा, हसन तनवीर इकबाल, देवेंद्र कुमार और विशाल कश्यप सहित नगर पालिका का समस्त संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!