Breaking News

बिसौली: अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प।

बिसौली: अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बिसौली विधानसभा क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटकर और पौधारोपण कर खुशियाँ साझा कीं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य कार्यक्रम बिसौली स्थित सपा कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव पूरी दमखम और मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और इसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए तैयार है।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, पंकज यादव, गौरव प्रधान, सुबोध यादव, विकास यादव, मोनू यादव, जयपाल सिंह यादव, मुकेश पाल, कपिल देव, रवेंद्र यादव, एडवोकेट राजीव यादव, राजीव रस्तौगी, सलीम राईन, गुड्डू खान, मुकेश यादव, अवनेश यादव, रामनिवास यादव, साहब सिंह, खजाना देवी, अमित मथुरिया, जुगल किशोर गुप्ता, किशनवीर सिंह यादव, सूरज पाल, विनय कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट के.पी. राना, जयपाल सिंह यादव, सुब्हान खान, प्रकाश प्रजापति, अंकित यादव व सौरभ यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!