Breaking News

बिसौली: भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, ग्राहकों को बेहतर सेवा का लिया संकल्प।

बिसौली: भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, ग्राहकों को बेहतर सेवा का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा में बैंक का 71वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक अनिल कुमार पाल ने सभी बैंक कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी गौरवशाली परंपरा, अटूट विश्वसनीयता और निस्वार्थ जनसेवा के कारण आज देश का सबसे भरोसेमंद बैंक बना हुआ है।

शाखा प्रबंधक ने डिजिटल बैंकिंग की दिशा में बैंक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, “आज एसबीआई ने तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ग्रामीण अंचल के ग्राहक भी अब मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे बैंकिंग प्रक्रिया सरल और सुलभ हो गई है।”

समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को ग्राहकों को निरंतर बेहतर, पारदर्शी और तीव्र बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई।

इस आयोजन में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मयंक राठौर, जसवीर हीरा, राहुल चौधरी, सुनील दीक्षित और शौर्य अग्रवाल सहित बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!