Breaking News

बिसौली: अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, एसडीएम के निर्देश पर छापेमारी में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर सीज।

बिसौली: अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, एसडीएम के निर्देश पर छापेमारी में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर सीज।

आई एम खान 

बिसौली। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) साईं आश्रित शाख मुरी ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गुरुवार को इन निर्देशों का पालन करते हुए नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने अवैध खनन के ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, एसडीएम को लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली और बीरमपुर में अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में जुटे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई से बचने के लिए चालकों ने ट्रैक्टरों की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन नायब तहसीलदार ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने अवैध रूप से खनन कर रहे एक लोडर और छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया है। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है और प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने चेतावनी दी है कि खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तहसील प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई से खनन माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!