Breaking News

बिनावर: भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर बांटी मिठाई।

बिनावर: भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर बांटी मिठाई।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बिनावर (बदायूं)। विभिन्न राज्यों के चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित होकर कस्बा बिनावर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। सोमवार को सालारपुर ब्लॉक प्रमुख पति और वरिष्ठ भाजपा नेता अनेक पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना बिनावर चौराहे और बिलहैत रोड पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

विजय उत्सव के दौरान अनेक पाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भाजपा की सफलता का मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल रणनीति को जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के प्रयासों की भी सराहना की।

अनेक पाल सिंह ने विशेष रूप से दलित समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर भाजपा के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर भरोसा जताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे धरातल पर उतार कर दिखाती है, यही कारण है कि आज सर्व समाज का वोट भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

जश्न के इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, धीरेंद्र सिंह परमार, सत्य बाबू साहू और सुबोध शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा नेता पंकज गुप्ता, जुगेंद्र श्रीवास्तव, यादराम मौर्य और ठाकुर सनी चौहान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगामी समय में भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!