Breaking News

थाना बिनावर पुलिस ने गुमशुदा माँ और बेटियों को किया सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा।

थाना बिनावर पुलिस ने गुमशुदा माँ और बेटियों को किया सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा।

संवाददाता: शैलेन्द्र सिंह

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिशन शक्ति पुलिस टीम ने घर से बिना बताए कहीं चली गई एक महिला और उसकी पुत्रियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी की पत्नी और पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला था। इस संबंध में थाना बिनावर पर मुकदमा अपराध संख्या 94/26, धारा 137(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिनावर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और महिला व उसकी पुत्रियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवारजनों को सौंप दिया है। अपनों को वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …