Breaking News

बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कविता सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, बच्चों का बढ़ा हौसला।

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कविता सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, बच्चों का बढ़ा हौसला।

बिल्सी, बदायूं। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित कविता सुनाओ प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कविताओं और प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एनसी कक्षा से कियाना माहेश्वरी, अन्विता वार्ष्णेय, उत्सव चौहान और मोहम्मद इजान जिलानी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं केजी कक्षा से प्रियांशी वार्ष्णेय, आरुषि सक्सेना, अमृता सिंह, सोनल पाठक, योग्यता शर्मा और काशवी को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और शिक्षकों में भी काफी हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ और शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अतुल वार्ष्णेय, अनीता पाल, निधि गुप्ता और ममता यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …