Breaking News

इस्लामनगर में राजस्व टीम पर हमले से गुस्साए लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार, कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन।

इस्लामनगर में राजस्व टीम पर हमले से गुस्साए लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार, कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन।

आई एम खान 

बिसौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम पर हुए हमले के विरोध में राजस्व निरीक्षकों और क्षेत्रीय लेखपालों ने समाधान दिवस का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया और कोतवाली के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक हमलावरों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिसके चलते उनमें आक्रोश व्याप्त है।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। साथ ही, थाना इस्लामनगर पुलिस को यह निर्देश दिए गए थे कि वह राजस्व विभाग की टीम के साथ जाकर नियमानुसार जमीन पर कब्जा खाली करवाएं। निर्देशों के पालन में 13 जुलाई को राजस्व निरीक्षक बलवीर सिंह और लेखपाल अनुज कुमार पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे।

आरोप है कि जब राजस्व टीम प्रशासनिक आदेश का पालन कराने पहुंची, तो पुलिस की मौजूदगी में ही दबंगों ने टीम पर हमला बोल दिया और उनके साथ जमकर अभद्रता की। इस घटना की त्वरित जानकारी एसडीएम को दी गई थी और उनकी संज्ञान के बाद थाने पर लिखित तहरीर भी दी गई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने आज तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई। इसी सुस्त और उदासीन रवैया के विरोध में लेखपालों ने यह कड़ा कदम उठाया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …