Breaking News

सीएम योगी के आगमन से पहले सर्किट हाउस में तैयारियों का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

सीएम योगी के आगमन से पहले सर्किट हाउस में तैयारियों का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

रिपोर्टर – मोहम्मद वसीम

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन से पहले बरेली प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अधिकारियों की टीम के साथ सर्किट हाउस पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक स्थल, आवासीय कक्षों, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग व्यवस्था और जनसुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सभी कमियों को समयबद्ध तरीके से तत्काल दूर किया जाए और तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में बरेली मंडल के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसी को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी के साथ एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा, प्रवेश मार्ग, वीवीआईपी रूट और आपातकालीन प्रबंधन की भी जांच की।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि प्रशासनिक टीमें लगातार फील्ड में रहकर तैयारियों पर नज़र बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

बाइट- अविनाश सिंह डीएम बरेली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!