Breaking News

बरेली: अखिलेश यादव के बयान पर आरएलडी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, तहसील गेट पर फूंका पुतला।

बरेली: अखिलेश यादव के बयान पर आरएलडी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, तहसील गेट पर फूंका पुतला।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक कथित बयान को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को नाराज आरएलडी कार्यकर्ताओं ने बहेड़ी तहसील गेट पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरएलडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव की यह कथित टिप्पणी देश के महान किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा तथा किसान समाज की भावनाओं के विपरीत है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि देश के करोड़ों किसानों की आवाज और उनके अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले मसीहा रहे हैं। ऐसे में उनकी विरासत और किसान जगत से जुड़े विषयों पर इस तरह की टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन किसानों के सम्मानित रहनुमाओं के प्रति गरिमा और मर्यादा बनाए रखना हर राजनीतिक दल का दायित्व है। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव अपने इस कथित बयान को वापस लें और किसान वर्ग की भावनाओं का पूरा सम्मान करें।

इस प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए तहसील गेट पर माहौल गरमाया रहा। आरएलडी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसानों के मसीहा और उनकी विरासत से जुड़े मामलों पर इसी तरह की बयानबाजी जारी रही, तो पार्टी इसके खिलाफ और भी मुखर होकर विरोध दर्ज कराएगी।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …