Breaking News

कासगंज: बंदरों के कूदने से गिरा मकान का जर्जर छज्जा, मलबे में दबकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल।

कासगंज: बंदरों के कूदने से गिरा मकान का जर्जर छज्जा, मलबे में दबकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कादरगंज में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाँव निवासी वीरेंद्र पुत्र नत्थू के मकान पर बने शौचालय का छज्जा अचानक ढह गया, जिसके नीचे खेल रही 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र के मकान के छज्जे पर शौचालय बना हुआ था। बुधवार को अचानक वहाँ बंदरों का एक झुंड आकर कूद पड़ा, जिससे छज्जे की बाउंड्री टूट गई और पूरा छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त नीचे बच्चे खेल रहे थे और मलबे की चपेट में आने से महावीर की 5 वर्षीय पुत्री आरती, जानकी का तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और 5 वर्षीय पुत्र शेखर दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही कादरगंज पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार और डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद 5 वर्षीय आरती को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सीएचसी पहुँचे और घायलों का हाल जाना। मासूम आरती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरती की माँ का निधन एक साल पहले ही हो चुका था और उसकी दादी उसका पालन-पोषण कर रही थीं। इस हृदयविदारक घटना से पूरेगाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …