Breaking News

बरेली: मिशन शक्ति–5 की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश।

मिशन शक्ति–5 की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति–5 के तहत महिला सुरक्षा केन्द्र से संबंधित एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम, खलील तिराहा में किया गया। इस गोष्ठी में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करते हुए मिशन शक्ति अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक ने महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा गोष्ठी में मंडल आयुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष, एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी और चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही।

बैठक के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों, हेल्पलाइन सेवाओं, त्वरित पुलिस कार्रवाई, काउंसलिंग व्यवस्था और जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही महिला सुरक्षा केन्द्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

गोष्ठी में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ हो, पीड़िताओं को हर स्तर पर सहयोग मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति–5 के माध्यम से महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर ठोस, पारदर्शी और परिणाममुखी कार्य किया जाएगा, ताकि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

बाइट — अजय कुमार साहनी, डीआईजी बरेली

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!