Breaking News

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बाराबंकी जिले में सांसद के काफिले पर हुए हमले की घटना को बेहद गंभीर करार देते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की पुरजोर मांग की है।

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गत 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़वल इलाके में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित रूप से पथराव और हमला किया गया था। पार्टी नेताओं ने मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, मौके के सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए तथा इस घटना में स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो। इसके साथ ही, सांसद की सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन (थ्रेट असेसमेंट) कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से और अधिक मजबूत किया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से अन्य ज्वलंत मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें लखनऊ में लंबे समय से आंदोलनरत पंचायत सहायकों की लंबित मांगों का समाधान करने, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों का पूर्ण पालन कराने तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग शामिल रही। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में अतुल बाल्मीकि, असलम मंसूरी, अच्छन अंसारी एडवोकेट, खुर्शीद, नवल किशोर, मनोज सागर, ब्रह्मस्वरूप सागर, अमर सिंह एडवोकेट, संजय दत्त और प्रमोद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …