Breaking News

बरेली: भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मांग पर एक्शन: निजी विद्यालयों में शिक्षकों की योग्यता जांच का मामला डीआईओएस को स्थानांतरित।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मांग पर एक्शन: निजी विद्यालयों में शिक्षकों की योग्यता जांच का मामला डीआईओएस को स्थानांतरित।

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई की मांग अब तेज हो गई है। संगठन के छात्रसंघ जिला अध्यक्ष आयुष गंगवार ने शनिवार को उपजिलाधिकारी बहेड़ी को एक पत्र सौंपकर 26 जुलाई 2026 को दिए गए ज्ञापन पर अब तक की प्रगति की जानकारी मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी बहेड़ी ने तत्काल संज्ञान लिया और इस प्रकरण को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), बरेली को प्रेषित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बीते 26 जुलाई को भाकियू (भानु) की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें बहेड़ी क्षेत्र के सीबीएसई, आईसीएससी और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई थी। इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट अपडेट न मिलने पर आज पुनः पत्र देकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया था।

इस अवसर पर छात्रसंघ जिला अध्यक्ष आयुष गंगवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) विद्यार्थियों के हितों और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि इस मामले की जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से हो, तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए …

error: Content is protected !!