Breaking News

बरेली: प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। शहर के व्यस्त क्षेत्र में स्थित प्रभा सिनेमा में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब एक बजे सिनेमा परिसर से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी और सिविल लाइंस फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।

आग लगने की जानकारी मिलते ही सिनेमा परिसर और आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास के दुकानदार भी सतर्क हो गए और कई लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर विद्युत शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

घटना के बाद भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक एवं व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। ऐसे स्थानों पर नियमित फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की जांच और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को दुरुस्त रखना जरूरी माना जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!