Breaking News

बलरामपुर को मिला बड़ा तोहफा – संतोषी माता मंदिर से परेड मार्ग तक बनेगी टू लेन सीसी सड़क।

बलरामपुर को मिला बड़ा तोहफा – संतोषी माता मंदिर से परेड मार्ग तक बनेगी टू लेन सीसी सड़क।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने एक और अहम परियोजना को मंजूरी दी है। संतोषी माता मंदिर से परेड होते हुए पीपल तिराहा, कब और सिटी मॉन्टेसरी स्कूल तक 2.440 किलोमीटर लंबी टू लेन सीसी सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

इस परियोजना पर कुल ₹9 करोड़ 90 लाख 3 हजार रुपए की लागत आएगी। वहीं सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों के अलावा विद्युत एवं अन्य विभागों की शिफ्टिंग के लिए ₹2.5 करोड़ की राशि भी प्रस्तावित की गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत परियोजना

यह पूरी योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना और लोगों को आवागमन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क बनने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होगी।

विधायक ने जताया आभार

परियोजना की मंजूरी पर पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा –

> “बलरामपुर में चौमुखी विकास कार्य निरंतर जारी हैं। यह स्वीकृति विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बलरामपुर ऐतिहासिक विकास की राह पर है।”

प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस भी मौजूद रहे।

जनता में उत्साह

स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर गहरा उत्साह है। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मांग की जा रही थी। अब सरकार की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों की यह मांग पूरी होने जा रही है।

Byte – पल्टूराम विधायक बलरामपुर सदर

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!