Breaking News

बलरामपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। 

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। 

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर (उ.प्र.)। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी करीब 13 वर्षीय मानसिक दिव्यांग पुत्री खेत की ओर जाते समय गांव के एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले जाई गई, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 57/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गई।

पुलिस ने मोनू उर्फ मकसूद अली पुत्र नजर अली निवासी ग्राम वाहिद नगर, थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को श्रीनगर जुआथान क्षेत्र के मनिकाकोट नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन व नगद 50 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसे नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!