Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स का होली मिलन समारोह संपन्न।

जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स का होली मिलन समारोह संपन्न।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स द्वारा मधुवन फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने होली के रंगों के बीच उल्लासपूर्वक समय व्यतीत किया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया तथा एक-दूसरे को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जाएंट्स ग्रुप 16 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीन अग्रवाल, रविंद्र मोहन अग्रवाल, राजू साहनी, जितेन्द्र वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, मयंक अग्रवाल, आमित बाबू, निशांत गोयल, विकास गुप्ता, श्याम अग्रवाल एवं साहू सावेंद्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी एकता, प्रेम और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …