Breaking News

कासगंज: होली से पहले अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर शराब बरामद।

होली से पहले अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर शराब बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। होली पर्व से पूर्व जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। पटियाली क्षेत्र में एसडीएम, सीओ तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि लगभग 2000 लीटर लहन नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटियाली उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

 

टीम ने पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा के जंगल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के दर्जनों ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 2 हजार लीटर लहन को नष्ट किया गया।

हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी अभियुक्त मौके से गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!