Breaking News

बहेड़ी: तेज रफ्तार का कहर: बहेड़ी में कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

तेज रफ्तार का कहर: बहेड़ी में कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी (बरेली)। क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बार फिर दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। गुडवारा के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जाम सावंत निवासी आकाश (26) पुत्र सुरेंद्र और शिव कुमार (25) पुत्र प्रेम सिंह मोटरसाइकिल से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुडवारा के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक XUV500 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के घर में मातम का माहौल है और गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!