Breaking News

फार्म-6 भरते समय सही मोबाइल नंबर और पूरा पता देना जरूरी, दोहरे आवेदन से बचने की अपील।

फार्म-6 भरते समय सही मोबाइल नंबर और पूरा पता देना जरूरी, दोहरे आवेदन से बचने की अपील।

बदायूं। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरते समय आवेदकों को मोबाइल नंबर और निवास के पते की सही जानकारी देना जरूरी है। गलत या निष्क्रिय मोबाइल नंबर तथा अधूरे पते के कारण आवेदन से संबंधित परेशानियां सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए निर्वाचन विभाग ने जनसुविधा केंद्र संचालकों से आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बताया कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी फार्म-6 जमा कर सकते हैं। कई बार मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का संदेश प्राप्त न होने के कारण आवेदक दोबारा आवेदन कर देते हैं, जिससे मतदाता सूची में एक से अधिक प्रविष्टियां होने की समस्या उत्पन्न होती है।

उन्होंने बताया कि फार्म-6 भरते समय आवेदक अथवा उसके संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा सकता है। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ई-साइन की प्रक्रिया पूरी होती है। ई-साइन सफल होने पर ही फार्म अंतिम रूप से सबमिट होता है और रेफरेंस नंबर जनरेट किया जाता है। आवेदन जमा होने की पुष्टि का संदेश फार्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है। इसी रेफरेंस नंबर के माध्यम से आवेदन की स्थिति पता की जा सकती है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसुविधा केंद्र संचालकों से कहा कि फार्म भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें, ताकि रेफरेंस नंबर और आवेदन से संबंधित सूचनाएं सही व्यक्ति तक पहुंच सकें।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जाता है। यदि आवेदन में निवास का पता अधूरा या पिनकोड गलत दर्ज किया जाता है तो पहचान पत्र वापस लौट सकता है। इसलिए फार्म-6 भरते समय आवेदक अपना पूरा निवास पता और सही पिनकोड अवश्य दर्ज कराएं, जिससे मतदाता पहचान पत्र निर्धारित पते पर पहुंच सके।

Spread the love

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर …