Breaking News

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं: जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करतोली में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर मनमानी करने और समझौता न करने पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला रितु के पति जय लाल कश्यप ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को शाम करीब तीन बजे गांव के ही कुछ लोग उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रितु तथा उनके पुत्रों अमित व सुमित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई थी।

जय लाल कश्यप का आरोप है कि जब वह अपनी घायल पत्नी को लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए घटपुरी अस्पताल गए थे, तब थाना बिनावर पर तैनात हेड कांस्टेबल कामिल पासा ने फोन कर उन्हें थाने बुलाया और दूसरे पक्ष से समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने समझौता करने से इनकार कर दिया, तो हेड कांस्टेबल ने उसे हवालात में बंद कर दिया और शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत चालान कर दिया।

पीड़ित ने इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!