Breaking News

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 और 22 जुलाई को दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर बलरामपुर आ रहे हैं। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार 21 जुलाई को शाम 4:35 बजे श्रावस्ती के सीताद्वार मंदिर प्रांगण स्थित हेलीपैड से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:50 बजे तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पर उतरेंगे।

वहाँ से शाम 4:55 बजे रवाना होकर वे सीधे माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर पहुँचेंगे, जहाँ शाम 5 बजे उनका आगमन होगा। मुख्यमंत्री का यह पूरा दौरा विभिन्न कार्यक्रमों और स्थानीय बैठकों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और उनका रात्रि विश्राम देवीपाटन मंदिर परिसर में ही प्रस्तावित है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …