Breaking News

बदायूं: IIPA शाखा बदायूं की बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि, रिक्त पद पर हुई चर्चा।

बदायूं: IIPA शाखा बदायूं की बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि, रिक्त पद पर हुई चर्चा।

बदायूं। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की बदायूं शाखा की ओर से जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस में एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की वार्षिक गतिविधियों, आगामी रूपरेखा और आय-व्यय के विवरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रहे स्वर्गीय वेद प्रकाश गुप्ता के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने उनके द्वारा दिए गए सामाजिक और संस्थागत योगदान को भी याद किया।

बैठक में उनके निधन के बाद खाली हुए कोषाध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही, संगठन के कार्यों को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों ने कई उपयोगी सुझाव दिए।

इस दौरान स्वर्गीय वेद प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र नितिन प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी जया गुप्ता के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। सदस्यों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैठक में शाखा अध्यक्ष अशोक खुराना, सचिव रामवीर सिंह, संयुक्त सचिव डी.के. चड्ढा, रजनी मिश्रा, सुमित कुमार मिश्रा और सुरेंद्र कुमार समेत कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए सम्मानित।

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए …