Breaking News

बदायूं: HPCL प्लांट के हाउसकीपर ने फंदे से लटककर दी जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; मचा कोहराम।

बदायूं: HPCL प्लांट के हाउसकीपर ने फंदे से लटककर दी जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; मचा कोहराम।

बदायूं। मुसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ HPCL प्लांट में हाउसकीपर के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय युवक ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सहसवान के बजरिया मोहल्ले के मूल निवासी रवि कुमार पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह जब रवि काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, जहाँ उनका शव फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

रवि कुमार परिवार का एकमात्र भरण-पोषण करने वाला सदस्य था, जिसकी मौत के बाद पत्नी और उसके चार मासूम बच्चों (तीन बेटे और एक बेटी) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, रवि का स्वभाव अत्यंत शांत था और किसी भी पारिवारिक या आर्थिक तनाव की जानकारी उन्हें नहीं थी, जिसके कारण उसकी आत्महत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मुसाझाग थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के वास्तविक कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।

बाईट – परिजन

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!