Breaking News

बदायूं: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील।

बदायूं: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं ने जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त पत्र के क्रम में गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश के लिए आम जनता का सहयोग अपेक्षित है।

लापता बालक अर्पित विश्वकर्मा की आयु लगभग 11 वर्ष है और वह श्री महेश विश्वकर्मा के पुत्र हैं। उनका मूल निवास ग्राम पटपरा, थाना कमरजी, जनपद सीधी (मध्य प्रदेश) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह गत 20 मई 2026 से लापता हैं। इस संबंध में थाना कमरजी, जनपद सीधी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अपराध संख्या 155/2026 पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद अभी तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देश के अन्य सभी राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों से इस गुमशुदा बालक की खोज में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बालक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय या नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक विधिक एवं पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मानवीय कार्य में सहयोग करें और कोई भी महत्वपूर्ण सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …