Breaking News

बदायूं: ओवरटेक के दौरान हादसा, ऑटो से गिरकर ई-रिक्शा से टकराए अधेड़ की मौत।

ओवरटेक के दौरान हादसा, ऑटो से गिरकर ई-रिक्शा से टकराए अधेड़ की मौत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। सदर कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो से एक अधेड़ व्यक्ति गिर पड़ा और पीछे से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ऑटो चालक ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से अधेड़ सड़क पर गिर गया और सामने से आ रहे ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!