Breaking News

मामूली विवाद में तीन युवकों की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार; वीडियो वायरल।

मामूली विवाद में तीन युवकों की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार; वीडियो वायरल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रूदायन में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सहसवान क्षेत्र के महिउद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम अपने दो साथियों के साथ रूदायन कस्बे से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड नंबर 8 रूदायन निवासी अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी से पीछे से आया और लगातार हॉर्न बजाने लगा। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच सड़क पर हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह पीड़ित वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। इस्लामनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!