Breaking News

चंदौली में अवैध वसूली के आरोप में एआरटीओ का सिपाही गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप।

चंदौली में अवैध वसूली के आरोप में एआरटीओ का सिपाही गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के परिवहन विभाग में अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील यादव ने आरोप लगाया था कि ट्रांसपोर्टरों से हर ट्रक के बदले प्रति माह पांच हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। शिकायत के मुताबिक जो ट्रांसपोर्टर यह रकम देने से इनकार करते थे, उनके ट्रकों को रास्ते में रोककर चालान काट दिया जाता था या वाहन सीज कर दिए जाते थे।

ट्रांसपोर्टर का यह भी आरोप है कि 19 और 20 फरवरी की रात उसके ट्रक को चंदौली–मिर्जापुर बॉर्डर पर रोककर दबाव बनाया गया और वाहन को पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया। पीड़ित का दावा है कि उससे अब तक करीब 90 हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली की जा चुकी है।

मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एआरटीओ कार्यालय में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है, जो मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग में अवैध वसूली का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के आरोप सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …