Breaking News

बिनावर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, पैर टूटने से हालत गंभीर; चालक गिरफ्तार।

बिनावर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, पैर टूटने से हालत गंभीर; चालक गिरफ्तार।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर ,बदायूं: थाना बिनावर क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के अनुसार, कस्बा बिनावर में गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे मरुआ (थाना मूसाझाग) निवासी राजू पुत्र ओमप्रकाश, जो ट्रैक्टर चला रहा था, ने रास्ते में जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का पहिया युवक के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए और वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से युवक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक राजू को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!