Breaking News

डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया–मुगलसराय मार्ग किया जाम।

डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया–मुगलसराय मार्ग किया जाम।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली (बबुरी)। थाना बबुरी क्षेत्र अंतर्गत चकिया–मुगलसराय मार्ग पर बिठवल (भटौली) गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार झा (70 वर्ष), निवासी भटौली गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे मौजूद थे, तभी चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चकिया–मुगलसराय मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर मिट्टी लदे डंपर और भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!