Breaking News

ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद।

ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चंदौली (बलुआ)। बलुआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को चकिया क्षेत्र के बिहारी मिश्र गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पीड़ित प्रभु नारायण गुप्ता पुत्र मुरलीधर गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गाजीपुर जनपद से आकर चंदौली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश राम निवासी सम्मनपुर थाना नंदगंज, पंकज कश्यप और बिरजू कश्यप निवासी नैसारा थाना नंदगंज, जिला गाजीपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, चौकी प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!