Breaking News

अलापुर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मोहित यादव, संवाददाता 

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला काशीराम आवास कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरहान पुत्र छोटे के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक ने घर के किचन में लगे पंखे से फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची अलापुर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …