Breaking News

अलीगढ़ में वारंट के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, सासनीगेट पुलिस की कार्रवाई।

अलीगढ़ में वारंट के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, सासनीगेट पुलिस की कार्रवाई।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना सासनीगेट पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में दबिश देकर वारंटी अभियुक्त को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमेश पुत्र गोपाल यादव, निवासी मोहल्ला सराय पठान, थाना सासनीगेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वाद संख्या 2471/21 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी।

थाना सासनीगेट क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उपनिरीक्षक विष्णुकांत और कांस्टेबल रोहित राणा भी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!