Breaking News

कासगंज में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सहावर व गंजडुंडवारा में एसपी की पैदल गश्त।

कासगंज में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सहावर व गंजडुंडवारा में एसपी की पैदल गश्त।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज।

जनपद कासगंज में चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने कस्बा सहावर और गंजडुंडवारा में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के साथ प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान आम लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और सभी से त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी कराई गई। साथ ही मार्गों पर लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

बाइट- ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी …