Breaking News

कासगंज में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

कासगंज में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सेठ जी पेट्रोल पंप के पास हुआ बताया जा रहा है।

मृतक युवक नगला रगी गांव का निवासी था और किसी काम से पटियाली जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर विलाप किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …