Breaking News

शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज में सनसनी, ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत।

शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज में सनसनी, ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाइट ड्यूटी पर तैनात एक संविदा परिचारक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहावल गांव निवासी उपेंद्र यादव उर्फ पाचू (उम्र करीब 35 वर्ष) महाविद्यालय में संविदा परिचारक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार रात उनकी नाइट ड्यूटी थी। शुक्रवार सुबह जब कॉलेज में अन्य कर्मचारी पहुंचे, तो उपेंद्र को मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कॉलेज परिसर पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूचना पाकर धानापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!