Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देशभक्ति से गूंजा परिसर।

राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देशभक्ति से गूंजा परिसर।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा, (चंदौली)। नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनुराग सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर छात्राओं को नेताजी के जीवनवृत्त पर आधारित एक प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिससे उन्हें उनके संघर्ष, विचारधारा और देश के लिए किए गए बलिदानों के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिला।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, रितेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, राजन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकगण तथा सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। छात्राओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!