Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में श्रद्धा भाव से हुई माँ सरस्वती की आराधना, पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में श्रद्धा भाव से हुई माँ सरस्वती की आराधना, पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

उझानी, बदायूं। आज दिनांक 23/01/2026 को ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यादायिनी, ज्ञानदायिनी और वाग्देवी माँ सरस्वती की आराधना श्रद्धा और विधि-विधान से की गई। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल एवं निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा भी उपस्थित रहीं।

वसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित होता है। इसी भावना के साथ विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। विभिन्न स्तुतियों और मंत्रोच्चार के माध्यम से माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए माँ भारती को पुष्प अर्पित किए, आरती उतारी और अपने उज्ज्वल भविष्य व सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य द्वारा विधिवत हवन कराया गया, जिसमें सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना के साथ आहुतियाँ दी गईं। माला गुप्ता एवं क्रिस के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने माँ सरस्वती की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम और त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और विद्या के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और देशभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!