Breaking News

बरेली मोड़ चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश।

बरेली मोड़ चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बरेली मोड़ चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मित्रों के सहयोग से ई-रिक्शा चालकों सहित आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने, दुर्घटनाओं से बचाव तथा स्वयं व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात ने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। नियमों का पालन कर न केवल अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है।

उन्होंने “राहवीर योजना” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नागरिक को ₹25,000 की नकद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जिससे लोगों को मानवता के इस कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।

कार्यक्रम में यात्री मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय, सड़क सुरक्षा मित्र सूरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …