Breaking News

RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 2 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन।

RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 2 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन।

संवाददाता: अभिषेक सिंह

चन्दौली। जनपद के गरीब एवं अलाभित समूह के बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर मुफ्त प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करते हुए अभिभावकों से समय पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

BSA सचिन कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा-1 या पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन और लॉटरी की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन और लॉटरी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

🔹 प्रथम चरण

आवेदन: 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026

लॉटरी: 18 फरवरी 2026

🔹 द्वितीय चरण

आवेदन: 21 फरवरी से 07 मार्च 2026

लॉटरी: 09 मार्च 2026

🔹 तृतीय चरण

आवेदन: 12 मार्च से 25 मार्च 2026

लॉटरी: 27 मार्च 2026

उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों को RTE पोर्टल पर जाकर बच्चे का पंजीकरण कराना होगा। चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में पूरी तरह मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिसकी फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

BSA ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और अलाभित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन जरूर करें और आवश्यक दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि पहले से तैयार रखें।

इस योजना से जनपद के सैकड़ों बच्चों को निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!