Breaking News

कुएं में मिला लापता युवक का शव, तीन दिन से गायब था प्रिंस, गांव में मचा कोहराम।

कुएं में मिला लापता युवक का शव, तीन दिन से गायब था प्रिंस, गांव में मचा कोहराम।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चन्दौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभुपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित एक कुएं में लापता युवक का शव उतराया हुआ मिला। युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र उमाशंकर खरवार के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, प्रिंस कुमार 19 जनवरी को किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 20 जनवरी को बलुआ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुरुवार को ग्रामीण जब गांव के बाहर की ओर गए तो कुएं में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब शव की पहचान की तो वह प्रिंस कुमार का निकला। जवान बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …