Breaking News

उन्नाव में पारिवारिक विवाद ने ली माँ की जान, आरोपी पुत्र गिरफ्तार।

उन्नाव में पारिवारिक विवाद ने ली माँ की जान, आरोपी पुत्र गिरफ्तार।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही माँ की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 06 फरवरी 2026 की है। ग्राम कंजाखेड़ा, मोहल्ला पीपरखेड़ा निवासी राजन उर्फ कल्लू (30 वर्ष) ने किसी विवाद के दौरान अपनी माँ शांति देवी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतका के पुत्र राजेश कुमार की तहरीर पर थाना गंगाघाट पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 59/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने 07 फरवरी 2026 को आरोपी को आजाद मार्ग स्थित बाबाकुटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!